पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।मैंने भी सोच रखा था कि कुछ तो ज़रुर लिखुंगा मैं भी..कल शाम से ही दिमाग में दुनिया भर का फितूर हिलोरें मार रहा था..सुबह सुबह आफिस पहुंचा जैसे ही कम्प्यूटर सिस्टम आन किया आलोक सिंह भदौरिया जी की पोस्ट पर नज़र पड़ी इसे पढ़ने के बाद मुझे लगा कि आलोक जी ने मेरे लिखने के लिए कुछ नहीं छोड़ा..इस लेख को पढ़ने के बाद आपसे सिर्फ इतना कहूंगा कि.. अगले जनम मोहे बेटा न कीजो....
इस पोस्ट पर एक नज़र ज़रुर डालें।
अगले जनम मोहे बेटा न कीजो
आलोक सिंह भदौरिया
‘अवतार पयंबर जनती है, फिर भी शैतान की बेटी है...’ औरत की हालत पर साहिर लुधियानवी ने कभी लिखा था। ये लाइनें मैं बचपन से सुनता आया हूं और यह सवाल भी खुद से पूछता रहा हूं। पिछले तीन महीनों से एक अजीब-सी आग में जल रहा है दिल-दिमाग। उस आग की आंच में बाकी सारे विचार खाक हो गए, एक अक्षर भी नहीं लिख सका।
इसकी शुरुआत तीन महीने पहले हुई जब ऑफिस में अपनी सीनियर और साथ काम करने वाली दोस्त से एक जुमला सुना - लड़के/मर्द कमीने होते हैं। इतनी साफ गाली मैंने कभी नहीं सुनी थी। सो जोर देकर पूछा, मैडम, आपको क्या लगता है, क्या मैं भी, हमारे पिता-भाई सभी मर्द कमीने हैं? उन्होंने मेरा दिल बहलाने को भी पलकें नहीं झपकाईं। याद आया, जब बहनों की समस्याएं समझने, उन्हें सीख देने की कोशिश करता था तो अक्सर सुनना पड़ता था, आप नहीं समझोगे भइया, आप लड़के हो। यहां भी वही डायलॉग- तुम नहीं समझोगे...।
क्यों नहीं समझूंगा मैं, दूसरे ग्रह से आया हूं? इसी समाज में पला-बढ़ा हूं। बहरहाल, बहस करने की जगह मैंने ठान लिया, आज से खुद को महिला या लड़की समझकर अपने माहौल को आंकने की कोशिश करूंगा। इन तीन महीनों में ही मैं यह कहने को मजबूर हो गया- मर्द वाकई कमीने होते हैं, कुत्ते नहीं बल्कि भेड़िए। हां, इसके कुछ अपवाद हो सकते हैं, लेकिन अपनी मां, बहनों, बेटियों और दोस्तों की सलामती के लिए यही कहूंगा कि जब तक हालात नहीं बदलते, मुझ पर भी भरोसा मत करना।
इन तीन महीनों में देखा, हम मर्दों की दुनिया औरत के शरीर के इर्द-गिर्द घूमती है। हमारे चुटकुले, हमारी कुंठाएं, गॉसिप, हमारे बाजार यहां तक कि हमारी खबरें भी। हम इस हद तक निर्मम और संवेदनाहीन हो चुके हैं कि जिस शरीर से जन्म लिया, जब वही शरीर जीवन के अंकुरण की प्रक्रिया से हर महीने गुजरता है तो उस दर्द का भी मजाक उड़ाने में नहीं हिचकते। मर्दों के लिए कमीने से भी गई-गुजरी गाली ढूंढनी पड़ेगी। किसी उम्र, पद, तबका, रंग, नस्ल, हैसियत का मर्द हो, इसका अपवाद नहीं। इन तीन महीनों में मुझे लगा कि मैं नरभक्षी राक्षसों के बीच जी रहा हूं, अगर इनके बीच सारी उम्र काटनी पड़ती तो...? कांप उठता हूं। हां, हम दोगले भी हैं, जैसे ही कोई लड़की अगल-बगल दिखती थी, हममें से कुछ तो शालीनता की चादर ओढ़ लेते, कुछ को तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता था।
इस दौरान मैंने हमें जनम देने वाली ‘शैतान की बेटी’ को और करीब से जानने की कोशिश की। दिल्ली एक बेरहम महानगर है, लेकिन सुबह 4:30 से रात 2:30 बजे तक मैंने इन्हें बेखौफ अंदाज में, खिलखिलाते, अपनी तन्मयता में अपनी-अपनी राह जाते देखा। इनमें से कई छोटे शहरों से या गांवों से आईं थीं, अधिकतर अकेली। कुछ परिवारों के साथ रहते हुए भी निपट अकेली थीं। लेकिन एक बात सभी में समान थी, सब अपने-अपने कंधों पर एक बोझ उठाए थीं, मां-बाप से यह कहतीं - हम अपने भाइयों से कहीं भी कम नहीं, तुमने एक लड़के की चाह में हमें नामुराद की तरह इस दुनिया में ढकेल दिया। हमारे पैदा होने पर खुशी तो दूर, नवजात शरीर को ढंकने के लिए साफ, नए कपड़े तक नहीं मिल सके। तब शायद हम यही सोचकर जिंदा रहे कि एक दिन तुम्हें बता सकें कि हम तुम्हारे वंश को बढ़ाने वाले लड़के से किसी सूरत में पीछे नहीं हैं। लेकिन वह यह कह रही थीं बिना किसी विज्ञापन के, किसी मौन योद्धा की तरह।
मैंने देखा हर बार मर्दों की खड़ी दीवार ने इनके कद को और बढ़ा दिया है। एक और अजीब बात, मैंने हर लड़की को जिंदगी का एक-एक पल बिंदास होकर जीते देखा, वजह ... उन्हें पता नहीं कि अगले पल उनकी जिंदगी का क्या होगा। इसी सबके दौरान वे अपने सपने, शौक और जुनून को जिंदा रखे हुए थीं। कमरतोड़ 10 घंटों की नौकरी के बाद अगले 10 घंटे एक पैर पर खड़े-खड़े बिता देतीं, महज इसलिए कि... वह उन्हें रूटीन से आजादी देता है, पल भर के लिए हवा के ताजा झोंके की तरह। इस सबके मूल में यह था, कल को पता नहीं किसके पल्ले बंधना पड़े, न जाने कौन पर कतर दे। अब जा कर पता लगा कि मर्दों की जिंदगी तो 60, 70, 80 बरस की होती है, लेकिन इन लड़कियों की जिंदगी बस 25-26 तक। यानी तब तक जब तक गृहस्थी की उम्रकैद नहीं शुरू हो जाती। चौंक गए, हमारी-आपकी मांएं इसी गृहस्थी की चारदीवारी में बंद कैदी हैं। वे भूल गई हैं, इसके बाहर भी दुनिया बसती है। उन्हें जरा इस लोहे के फाटक से बाहर खड़ा करके तो देखिए, अबोध बच्चे की तरह लडख़ड़ा कर बैठ जाएंगी, मुमकिन है खुद लौटकर इसी जेल का दरवाजा खटखटाकर अंदर आने की गुहार लगाएं।
इस अंतराल में एक और ख्याल आया कि यह पूरी दुनिया मर्दपरस्त है, हमारी साइंस, मेडिकल जगत भी। एक दिन बस से जा रहा था, अचानक किसी खिड़की के पास से आवाज आई, इन्हें हमारी चिंता होती तो जैसे कॉन्डम वेंडिंग मशीन लगाई, वैसे ही सेनेटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन न लगा देते। मैं सन्न रह गया, सूरज की रोशनी में चमकता हुआ एक माथा, कच्चे दूध सी पवित्रता लिए भोली-सी आंखें यह सवाल पूछ रही थीं। सच है, यह ख्याल हम मर्दों को क्यों नहीं आया? शायद हर महीने मर्दों को यह तकलीफ झेलनी होती तो शायद साइंटिस्टों की पूरी जमात चांद पर पानी बाद में खोजती, सबसे पहले इस दर्द को कम करने में जुट जाती। चूंकि मर्द को दर्द नहीं होता, इसलिए औरत का शरीर नरक का द्वार है कह कर छुटकारा पा लेता है।
उफ्फ, कैसे इतनी दीवारें खींच लीं हमने। मर्द-औरत अलग-अलग ग्रहों से नहीं आए हैं। फिर यह अविश्वास क्यों? मुझे तो लगता है, मर्द डरे हुए हैं औरतों से, मौन रहकर दर्द सहने की उसकी क्षमता से, अपने जीवन की बाजी लगाकर एक नई जिंदगी को इस दुनिया में लाने की ताकत से। इंद्र का भी सिंहासन कांप उठा होगा कि कहीं कोई औरत न उस पर काबिज हो जाए। तबसे ही पैदा होते ही लड़की को एक झूठे प्रचार का सामना करना पड़ता है, प्रोपैगंडा का सामना करना पड़ता है, उसे समझाया जाता है कि वह कितनी अबला और असुरक्षित है। खैर...
पर मेरा तर्क फिर सिर उठाता है - दोस्त, सभी मर्द, लड़के एक जैसे नहीं होते। देखो, मैं बिल्कुल वैसा नहीं हूं, क्योंकि मुझे तुमने ही गढ़ा है। मेरी मां, मेरी तीनों बहनों ने मुझे ऐसा बनाया है कि मैं इस दर्द को महसूस कर सकता हूं, फिर मुझे दोषियों की कतार में क्यों खड़ा कर देती हो? और... मेरे पापा भी वैसे नहीं हैं, अपने कुनबे में अफीम चटाकर मौत की नींद सुला दी जातीं लड़कियों को जिंदगी देने के लिए उन्होंने लड़कपन में ही जीतोड़ कोशिश की और कामयाबी भी पाई। मेरी एक बुआ को तो वह गांव के बाहर कचरे के ढेर से उठाकर लाए थे।
लेकिन लगता है कि हमारी जमात के अपराध इतने ज्यादा हैं कि विधाता से इतना ही कहना चाहता हूं, अगले जनम मोहे बिटुआ न कीजो, मुझे भी शैतान की बेटी ही बनाना ताकि मैं भी इस मौन संघर्ष का हिस्सा बन सकूं।
जाते-जाते एक बात और... साहिर लुधियानवी की मशहूर नज्म "औरत ने जनम दिया मर्दों को, मर्दों ने उसे बाज़ार दिया" को लता मंगेशकर ने साधना फिल्म के लिए गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें। औरतों पर इतना बेहतरीन गीत एक महिला की आवाज़ में सुनकर शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएं। और यह सोचकर अच्छा लगता है कि यह गीत एक मर्द - साहिर लुधियानवी - ने लिखा था।
--
invite20100308T000000.ics
9K Download
YouTube - Videos from this email
Reply Reply to all Fo
बकबक,बतकही,बैठकबाजी और उल जुलूल बातों से निकली कुछ नई विचारधाराओं का संयोग किसी लंतरान को जन्म देता है । इलाहाबाद ने कई लंतराम जन्में हैं चाहे वो बच्चन हों,कमलेश्नर हों,फिराक हों,या फिर अकबर इलाहाबादी हों...इन्ही लंतरानों की परिपाटी और धाती को संजोने के लिए निकला हूं अपने साथ लंतरानों की फौज लेकर...।
सोमवार, 8 मार्च 2010
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
अब न रही वह होली, अब न रहे होलिहार!
अब न रही वह होली, अब न रहे होलिहार!
बड़ी गहरी नींद में सो रहा था!इस बात से बेखबर कि कल होली है!सुबह सुबह ही फोन की घनघनाहट ने नींद में खलल डाली!उनींदे स्वर में फोन रिसीव किया!गांव से छोटे भाई का फोन था!फोन रिसीव होते ही उसने पूछा,भाई घर नहीं आ रहें हैं क्या? मैंने छुट्टी न मिलने का रोना रोया,थोड़ा मायूस होकर उसने फोन रख दिया! जितना मायूस छोटा भाई हुआ था उससे कहीं ज्यादा मायूस मैं था क्यों कि मैं उसकी भावनाओं को समझ रहा था! थोड़ी देर में मैं फ्लैश बैक में चला गया!जब मैं गांव में रहता था,होली के दस दिन पहले से ही चच्चू के घर आने का इंतज़ार करने लगता था! जिस साल होली पर चच्चू नहीं आते थे,उस वर्ष होली के रंग फीके रहते थे, लेकिन जिस साल चच्चू आ जाते थे उस साल होली का मज़ा कई गुना बढ़ जाता था!

होली के चटक रंग, भंग की तरंग एवं बच्चों की हुड़दंग के साथ हमारी टोली ऐसा समा बांधती थी कि बूढ़ी हो चुकी धड़कनों में भी युवा अरमान मचल उठते थे.. वसंत की आहट आते ही गंवई लोगों के जेहन में होली की हुड़दंग की तस्वीर उभरने लगती थी,चौपालों में ढोल की थाप व मजीरों की झनझनाहट के बीच होली खेलयं रघुवीरा अवध में,और होली है..जैसे गीत गूंजने लगते थे। चौपाल में गूंजते होली गीतों को सुनने के लिए घर की बहुएं, भौजाइयां घूंघट के पट के भीतर मुस्कुराते हुए बाहर ड्योढ़ी तक आती थीं। भौजाइयों को देख जहां युवा मन से गीत की तरंग फूटती, वहीं चौपाल में बैठे बाबा अपने मूंछों को ताव दे फागुनी गीत के सुर को धार देते। चौपाल में किया गया उनका हर मजाक 'फागुन में बाबा देवर लागैं' की तर्ज पर क्षम्य हो जाते थे।
फाग की यह संस्कृति भाई-चारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम लेकर आती थी और सामाजिक बिखराव को जोड़ने की कड़ी के रूप में उभरती थी। लोग होली के दिन रंग खेलते व अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर सारे गिले शिकवे भूल जाते थे। एक-दूसरे के यहां जाकर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते थे। भांग व ठंडई का भी दौर चलता था।
लेकिन अब यह गुजरे जमाने की बात रही।शहर की आपाधापी और भागमदौड़ से सनी हवाएं गावों की मदमस्त हवाओं में इस कदर घुल गयी हैं की गांव की होली के नैन नक्श बदल गए हैं...होली की परंपरा विलुप्त होने की कगार पर है। अब होलिहार शहर आ गए हैं..नौकरी करने लगे हैं... अब फागुन का पूरा माह बीत जाता है..लेकिन किसी गांव में न तो ढोलक की थाप सुनायी देती है और न ही मजीरों और झांझ की मधुर झनकार। हम भी बाहर निकलकर होली की हुड़दंग में शामिल होने के बजाय घर में सीडी प्लेयर से होली के मन पसंद फिल्मी व भोजपुरी गीत सुनकर और फिल्म देखकर होली की परंपरा निभा रहे हैं.. तो भइया हमारी तरफ से आपको ब्लॉग के जरिए ही सही,लोकिन शहरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
बड़ी गहरी नींद में सो रहा था!इस बात से बेखबर कि कल होली है!सुबह सुबह ही फोन की घनघनाहट ने नींद में खलल डाली!उनींदे स्वर में फोन रिसीव किया!गांव से छोटे भाई का फोन था!फोन रिसीव होते ही उसने पूछा,भाई घर नहीं आ रहें हैं क्या? मैंने छुट्टी न मिलने का रोना रोया,थोड़ा मायूस होकर उसने फोन रख दिया! जितना मायूस छोटा भाई हुआ था उससे कहीं ज्यादा मायूस मैं था क्यों कि मैं उसकी भावनाओं को समझ रहा था! थोड़ी देर में मैं फ्लैश बैक में चला गया!जब मैं गांव में रहता था,होली के दस दिन पहले से ही चच्चू के घर आने का इंतज़ार करने लगता था! जिस साल होली पर चच्चू नहीं आते थे,उस वर्ष होली के रंग फीके रहते थे, लेकिन जिस साल चच्चू आ जाते थे उस साल होली का मज़ा कई गुना बढ़ जाता था!

होली के चटक रंग, भंग की तरंग एवं बच्चों की हुड़दंग के साथ हमारी टोली ऐसा समा बांधती थी कि बूढ़ी हो चुकी धड़कनों में भी युवा अरमान मचल उठते थे.. वसंत की आहट आते ही गंवई लोगों के जेहन में होली की हुड़दंग की तस्वीर उभरने लगती थी,चौपालों में ढोल की थाप व मजीरों की झनझनाहट के बीच होली खेलयं रघुवीरा अवध में,और होली है..जैसे गीत गूंजने लगते थे। चौपाल में गूंजते होली गीतों को सुनने के लिए घर की बहुएं, भौजाइयां घूंघट के पट के भीतर मुस्कुराते हुए बाहर ड्योढ़ी तक आती थीं। भौजाइयों को देख जहां युवा मन से गीत की तरंग फूटती, वहीं चौपाल में बैठे बाबा अपने मूंछों को ताव दे फागुनी गीत के सुर को धार देते। चौपाल में किया गया उनका हर मजाक 'फागुन में बाबा देवर लागैं' की तर्ज पर क्षम्य हो जाते थे।
फाग की यह संस्कृति भाई-चारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम लेकर आती थी और सामाजिक बिखराव को जोड़ने की कड़ी के रूप में उभरती थी। लोग होली के दिन रंग खेलते व अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर सारे गिले शिकवे भूल जाते थे। एक-दूसरे के यहां जाकर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते थे। भांग व ठंडई का भी दौर चलता था। लेकिन अब यह गुजरे जमाने की बात रही।शहर की आपाधापी और भागमदौड़ से सनी हवाएं गावों की मदमस्त हवाओं में इस कदर घुल गयी हैं की गांव की होली के नैन नक्श बदल गए हैं...होली की परंपरा विलुप्त होने की कगार पर है। अब होलिहार शहर आ गए हैं..नौकरी करने लगे हैं... अब फागुन का पूरा माह बीत जाता है..लेकिन किसी गांव में न तो ढोलक की थाप सुनायी देती है और न ही मजीरों और झांझ की मधुर झनकार। हम भी बाहर निकलकर होली की हुड़दंग में शामिल होने के बजाय घर में सीडी प्लेयर से होली के मन पसंद फिल्मी व भोजपुरी गीत सुनकर और फिल्म देखकर होली की परंपरा निभा रहे हैं.. तो भइया हमारी तरफ से आपको ब्लॉग के जरिए ही सही,लोकिन शहरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
गुरुवार, 31 दिसंबर 2009
अलविदा २००९...
नव वर्ष आ गया है नवल चाह को लेकर,
नव गीत रीति नीति नवल राह को लेकर !
सब कुछ नया नया सा लगे नवल वर्ष में,
जीवन की बंदिशों में नव प्रवाह को लेकर !!
उम्मीदों के ताने बाने में उलझा ,अपनी उपस्थिति का एहसास कराने के लिए तैयार है एक और नया वर्ष!
समृद्धि का पर्याय बनकर बिलकुल समीप खड़ा है एक और नया वर्ष! ठीक उसी तरह जैसे कुछ महीने पहले इन्ही सर्दियों में आया था वर्ष २००९,नया बनके,लेकिन वो बीता हुआ कल हो गया है,अब वह नवीन वर्ष नहीं है,बल्कि उस सरहद के अंतिम छोर पर खड़ा है,जंहा से वह कभी वापस नहीं आएगा,आएँगी तो सिर्फ वर्ष २००९ की यादें!
परिवर्तन ने एक बार फिर अपने पंखो को परवाज़ दी और समय की सीढ़ियों से सरक गया एक और साल,बिलकुल वैसे,जैसे बंद मुट्ठी से सरक जाते हैं रेत के कण !सिन्दूरी शाम ने पृथ्वी को अपनी आगोश में ले रखा है,२००९ का अंतिम सूरज भरी मन और थके कदम से धीरे धीरे अस्त होने के लिए जा रहा है!
कल की सुबह २०१० के सूरज के साथ होगी जो अपने साथ नए विश्वास को लेकर निकलेगा!न जाने क्यों आशावादी विचारधाराएँ मस्तिष्क में कौंध रही हैं आशान्वित हैं हम की आने वाला साल उन सभी जख्मो पर मरहम लगाएगा जो २००९ ने हमें दिए हैं!उम्मीदों का पिटारा एक बार फिर खुलेगा और और उस जादुई पिटारे से निकलेगा कोई देवदूत,जो जीवन की परिकल्पना को साकार करेगा और स्नेह के उत्कर्ष में गोते लगा सकेगा मेरे और आपके जैसा इन्सान!कुल मिलाकर नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं हम सब,वैसे भी स्वागत करना हमारी संस्कृति है,हमारी परम्पराओं का हिस्सा है,स्वागत शब्द हमारी रगों में लहू बनकर दौड़ता है! इतिहास गवाह है,हमने हर नए आगंतुक के स्वागत में पलक पावडे बिछाए हैं,उनका सत्कार किया है! ये अलग बात है की कभी कभी इन्ही मेहमानों ने हमारी जिंदगी के कुछ पन्नो में गम की इबादत लिख दी है! जिन्हें याद करने के बाद अनायास ही पलकें भारी हो जाती हैं,या यूँ कहें की कुछ पल परेशानियों के बेताल बनकर हमारी पीठ पर लद गए हैं,और हम विक्रम बनकर वर्ष-दर-वर्ष उन्हें ढोते चले आ रहे हैं! वर्ष २००८ का नवम्बर महीना आज भी हमें डराता है,हमने नहीं सोचा था की जिस २००८ के आने का जश्न हमने जोर शोर से मनाया था ,जिस २००८ की मेहमान नवाजी हमने लोगों को शुभकामनायें देकर की थी ,वही २००८ जाते जाते दे जायेगा एक मनहूस तारीख जो जब जब याद आएगी तब तब मुस्कान को भी आंसू आयेंगे!कुछ खट्टे मीठे अनुभव के साथ आख़िरकार बीत गया २००९ भी! बीते हुए लम्हे को याद करके उसकी परिभाषा को कुछ यूँ पिरोया है मशहूर शायर निदा फाजली ने " जो बीत गया है वो गुज़र क्यों नयी जाता "
जिस साल की उम्र सिर्फ एक दिन बाकी है वह बीत तो जायेगा लेकिन गुजरेगा नहीं क्यों की उसकी मधुरता और कसक यादों में ही सही पर साँस लेगी.....

मंगलवार, 1 सितंबर 2009
बाबू की बचकानी बातें.......

बाबू की बचकानी बातें.......
आपने राजू श्रीवास्तव,एहसान कुरैशी,सुनीलपाल का नाम तो सुना ही होगा. ये वो लोग हैं, जो अपनी चुटीली बातों से लोगों का मनोरंजन करते हैं,लेकिन इन हास्य अभिनेताओ के साथ एक नाम और जुड़ गया है,और वो नाम है अपने 'राजू भैया' का. नही समझे,अमा मियाँ राजू का मतलब "मनसे प्रमुख राज ठाकरे"हिन्दी भाषियों के लिए विषपुरूष बन गये राज
आजकल यूपी बिहार वालो के लिए मनोरंजन का साधन बन गये हैं. खुदा कसम जितना हसी राजू श्रीवास्तवा के कार्यक्रम मे नही आती,उससे कही ज़्यादा राज ठाकरे का भाषण सुनकर आती है.वाह,क्या बोलता है....,बस मज़ा आ जाता है,अब कल ही "जनता की अदालत कार्यक्रम" मे अपने राज ने एक चुटकुला सुनाया.चुटकुला ये था की, "भैया लोग पानिपूरी बेचें",सरकार चलाने के चक्कर मे ना पड़े.पानिपूरी नही समझे,अरे भाई...पानिपूरी को दिल्ली वाले बताशा कहते हैं,कही कही इसे गोलगप्पे कहा जाता है,और हमारे जैसे बज्र देहाती,ठेठ इलाहाबादी इसे फुल्की कहते हैं.सिर्फ़ यूपी बिहार ही नही,परप्रांतीय लोगो पर भी झमाझम बरसे अपने राज बाबू.राज ठाकरे की माने तो वो महाराष्ट्र की राजनीति मे परप्रांतीय लोगो को नही आने देंगे,यानी मुंबई की राजनीति परप्रांतीय नही चलाएँगे. लेकिन जहाँ तक मेरी जानकारी है मुंबई की राजनीति,परप्रांतीय ही चला रहे हैं. सिर्फ़ राजस्थान के ही १७ विधायक हैं.इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह पूर्व गृह मंत्री,नसीम ख़ान गृह मंत्री,इसी तरह कई ऐसे नाम हैं जैसे अबू आज़मी,हरिवंश सिंह,वीरेंद्र उपाध्याय,संजय निरूपम,मुरली देवड़ा,फययाज़ ख़ान,घनश्याम दुबे,गुरुदास कामद,और बहुत से नाम हैं,जिनकी महाराष्ट्र की राजनीति मे सक्रिय सहभागिता है.लेकिन पता नही क्यों,राज ठाकरे ऐसी बचकानी बातें करते हैं? दूसरी बात ये की राज ठाकरे अपने आप को गरम दल का नेता कहते हैं," कान के नीचे बजाने के लिए"हमेशा तैयार रहते हैं.सिर्फ़ कहते ही नही हैं कभी कभी बजाते भी हैं,रिक्शे वालो को,टॅक्सी वालो को,ग़रीब मजदूरो को,दुकानदारो को,वाचमैन को,लेकिन अब यूपी बिहार के लोग भी लतखोरियत की हद पार कर गये हैं,उन्होने राज बाबू को घंटे पे मार दिया है, इनका कहना है की... अब तुम चिल्लाओगे तो हम डरेंगे नही, बल्कि हसेगे,यूपी बिहार के लोगों ने भी मन को संतोष दे दिया की,यह बजने बजाने का दौर जब चुनाव आएगा तभी आएगा ,और कभी अगर हमको भी मौका मिला तो बजने बजाने का खेल हम भी ज़रूर खेलेंगे,और अगर बजाने का भी मौका मिला तो ऐसा बजाएँगे की सामने वाले के कदम थिरकने लगे,बस यूँ समझ लो की वह भरतनाट्यम करने पर मजबूर हो जाएगा.खैर बात हो रही थी मनोरंजन की.तो भाई, मै तो राजू श्रीवास्तवा की जगह राज ठाकरे को सुनना पसंद करूँगा ,अब आप की मर्ज़ी आप चाहे जिसे
सुने,आपकी मर्ज़ी.....
सोमवार, 20 जुलाई 2009
पानी रे पानी
पानी की बरसात देखिये
खूब हुयी दिन रात देखिये
भर गया पूरे शहर में पानी
बादलों की औकात देखिये!
शहर हो गया पानी पानी
पानी की अब सुनो कहानी..
टैक्सी ड्राईवर से उसके बेटे ने पूछा,
मेरे बाप..
ये कैसी शक्ल बना के आये हैं आप?
बाप ने बेटे को
दिन दिन भर की कहानी सुनाई बड़े चाव से,
बोला,
गया था टैक्सी ले के आया हू नाव से,
बेटा सककाया
घबराया
बोला,
क्या बिना तराजू तोल रहें हैं,
जो मन में आया बोल रहे हैं,
समझ में नहीं आया फिर से समझाइए,
क्या हुआ आपके साथ ठीक ठीक बताइए,
बाप बोला-क्या बताऊ मेरे लाल
आज मैं हो गया बेहाल
घर से चला था की आज टैक्सी चलाऊँगा
ढेर सारा पैसा कमाऊँगा
लेकिन मेरी सोच पर
पानी ने पानी फेर दिया
इतनी बरसात हुई की..
कौआ बिरियानी कबाब हो गयी
पानी की बोतल शराब हो गयी
शहर की सड़कें तालाब हो गयी
और रास्ते में मेरी टैक्सी ख़राब हो गयी!
टैक्सी को चप्पू से टेरते हुए लाया हूँ
और खुद भी तैरते हुए आया हूँ.
खूब हुयी दिन रात देखिये
भर गया पूरे शहर में पानी
बादलों की औकात देखिये!
शहर हो गया पानी पानी
पानी की अब सुनो कहानी..
टैक्सी ड्राईवर से उसके बेटे ने पूछा,
मेरे बाप..
ये कैसी शक्ल बना के आये हैं आप?
बाप ने बेटे को
दिन दिन भर की कहानी सुनाई बड़े चाव से,
बोला,
गया था टैक्सी ले के आया हू नाव से,
बेटा सककाया
घबराया
बोला,
क्या बिना तराजू तोल रहें हैं,
जो मन में आया बोल रहे हैं,
समझ में नहीं आया फिर से समझाइए,
क्या हुआ आपके साथ ठीक ठीक बताइए,
बाप बोला-क्या बताऊ मेरे लाल
आज मैं हो गया बेहाल
घर से चला था की आज टैक्सी चलाऊँगा
ढेर सारा पैसा कमाऊँगा
लेकिन मेरी सोच पर
पानी ने पानी फेर दिया
इतनी बरसात हुई की..
कौआ बिरियानी कबाब हो गयी
पानी की बोतल शराब हो गयी
शहर की सड़कें तालाब हो गयी
और रास्ते में मेरी टैक्सी ख़राब हो गयी!
टैक्सी को चप्पू से टेरते हुए लाया हूँ
और खुद भी तैरते हुए आया हूँ.
शुक्रवार, 17 जुलाई 2009

बाप की इज्ज़त की कीमत ........एक लाख रुपये
माँ की इज्ज़त की कीमत सिर्फ.......दस लाख रूपये
भाई के इज्ज़त की कीमत सिर्फ .....पचीस लाख रुपये
बहेन की इज्ज़त की कीमत सिर्फ ......पचास लाख रुपये
पूरे परिवार की इज्ज़त की कीमत .....एक करोड़ रुपये
जी हाँ बिलकुल सही पहचाना आपने ये परिवार बिकाऊ है ,और यंहा इसकी कीमत लगायी जा रही है ,
या यूँ कहें की चिथड़े उडाये जा रहें हैं उस समाज के,जिसे आम बोलचाल की भाषा में सभ्य समाज कहते हैं..
दिलचस्प बात ये है की इस दुकान में हर उस सख्श का स्वागत है जो खुद को, अपनी इज्ज़त को,मर्यादा को ,
पारिवारिक रिश्तों को,और सामाजिक सरोकारों को शर्म के साथ घोट के पी गया हो. मै बात कर रहा हू..
स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुए एक रियलिटी शो "सच का सामना" की !
इस शो के ज़रिये लोगो को दिखाया जा रहा है की सच बोलना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है..
सब में ये दम नहीं होता की वो सच का समना कर सके..यानि ये शो किसी अग्निपरीक्षा से काम नहीं है ऐसा इस शो में बताया जा रहा है...
चलिए एक नज़र डालते हैं इस शो के एक प्रश्न पर जो शो के पहले दिन एक महिला से पूछा गया...
१-- क्या आप अपने पति के अलावा किसी गैर मर्द के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना पसंद करेंगी
अगर आपके पति को वो बात न पता चले?
इस सवाल का जवाब महिला ने न में दिया और उसका जवाब गलत हो गया यानि महिला ने झूठ बोला और वो शो से बाहर हो गयी...
सच झूठ का फैसला करने के लिए पोलीग्राफ मशीन लगी हुयी है जो ये बताएगी की आप सही बोल रहें हैं या झूठ...
बाजारवाद की गला काट प्रतियोगिता तो बहुत दिनों से चली आ रही है,,,
हर ब्यापारी अपना सामान बेचने के लिए तरह तरह के नुस्खे अपनाता है..कोई अपनी फिल्म हिट करने के लिए
चोली के पीछे क्या है..जैसे गाने परोसता है तो कोई सरकाय लेव खटिया जाड़ा लगे...
अभी तक टीवी शोज के ज़रिये बच्चो का बचपन बेचा जा रहा था ढेर सारे टीवी शोज हैं जिनमे बच्चे मुख्य भूमिका में हैं..
उसके बाद अब ये क्या है...?
इस शो के मुखिया राजीव खंडेलवाल की माने तो लोग अपनी मर्ज़ी से यंहा आते हैं और शो के ऑन एयर होने से पहले
उनसे पचास सवाल पूछे जाते हैं जिनमे से २१ सवाल दिखाए जाते हैं...
चलिए मान लेते हैं आपकी बात लेकिन क्या आपकी कुछ जिम्मेदारियां नहीं हैं समाज के प्रति...
क्या आप किसी समाज का हिस्सा नहीं हैं..
क्या आपका समाज के प्रति कोई सरोकार नहीं है..
किसी बुजुर्ग से ये पूछना की क्या आपके शारीरिक सम्बन्ध अपनी बेटी से भी कम उम्र की लड़की के साथ हैं..?
कंहा तक वाजिब है?
या
क्या आप अपने पति के अलावा किसी गैर मर्द के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना पसंद करेंगी
अगर आपके पति को वो बात न पता चले?
या
क्या आप की कोई नाजायज़ औलाद है..?
इन सवालों के जवाब देने पर आप जीत जायेंगे एक करोड़ रुपये...
यानि पैसा गुरु बाकि सब चेला..
आपको आश्चर्य नहीं करना चाहिए यदि आपके सामने ये सवाल आये...
क्या आपने अपनी बेटी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कभी सोची है?
आपसे आपकी सुहागरात की डिटेल पूछी जाये?
मुझे तो घिन आती है ऐसे सच पर..
मान लो ये सच बोल कर कोई एक करोड़ रुपये जीत भी जाता है तो क्या फिर दोबारा अपने ही परिवार
से नज़र मिलाने के काबिल वह रह पायेगा?
भगवान कृष्ण ने कहा था की झूठ बोलने से अगर किसी का भला हो जाये तो बोल देना चाहिए,
फिर ये कैसी अग्निपरीक्षा लेकिन समाज के सौदागर इज्ज़त आबरू का बाज़ार लगा के बैठे हैं जिसकी खरीद फरोख्त जोरो पर हैं..
और विडंबना ये है की बाज़ार के सञ्चालन का कार्यभार उत्पादक और उपभोक्ता दोनों के सर पर है..
और उसको बाकायदा निभाया भी जा रहा है..
राजीव जी ने तो अपना हवाला दे दिया लेकिन बात वही आके अटक जाती है की पैसे के लिए और क्या क्या बिकेगा ?
किस तरफ जा रहे हैं हम और किस तरफ जा रहा है हमारा समाज?
मंगलवार, 7 जुलाई 2009
देश के दोहे
भाषावाद ने अक्ल को बांटा,जातिवाद ने देश,
दोनों का नंगा नाच हो रहा देख सके तो देख!
महाराष्ट्र में मनसे पीटे,कर्नाटक करे बवाल,
क्या एक देश के हैं हम सब सरकार से बड़ा सवाल?
कर्नाटक में छात्रों के संग हो रही मारामारी,
कान में ऊँगली डाल के सो रही दलित कुमारी!
भाषावाद और क्षेत्रवाद चल रहे हैं सीना तान,
फिर भी देश महान है अपना, फिर भी देश महान!
दुर्वाशा का श्राप हो गया
बहुत बड़ा अभिशाप हो गया,
युपी.बिहार का होना
अपने ही देश में पाप हो गया!

सदस्यता लें
संदेश (Atom)